रविवार, 3 फ़रवरी 2013

380. हों मन सुवासित (नव वर्ष पर 7 हाइकु) पुस्तक 28

हों मन सुवासित 

*******

1.
शुभ प्रभात!
मंगल-कामनाएँ
नए साल में। 

2. 
खुशियाँ फैले 
हों मन सुवासित 
हम सब का। 

3.
स्वागत करें 
प्रेम व उल्लास से 
नव वर्ष का।  

4.
हँसके-रोके 
आख़िर बीत गया 
पुराना साल। 

5.
हो ख़ुशहाल 
यह सारा संसार 
मनवा चाहे। 

6.
नई उम्मीद 
नए साल से जागी 
परिपूर्ण हो। 

7.
पहली तिथी 
दो हज़ार तेरह
नूतन वर्ष। 

- जेन्नी शबनम (1. 1. 2013)
(नव वर्ष पर)
___________________